भाऊ ने मरीजों को बांटे फल

0

विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने नव वर्ष का पहला दिन समाजसेवा के साथ मनाया। १ जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे विधायक बिसेन अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वर्ष 2023 सुख-समृद्घि वाला और ऐतिहासिक हो।

फल वितरण के दौरान विधायक बिसेन के साथ पूर्व विधायक रमेश भटेरे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक बिसेन ट्रामा सेंटर पहुंचे और यहां भर्ती प्रसुताओं को फलों का वितरण किया और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान विधायक बिसेन ने एक नवजात बच्चे को गोद में लेकर उसे अपना दुलार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here