Startups News: बेंगलुरु एआई और डीप टेक स्टार्टअप्स का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। देश के 71% नए यूनिकॉर्न और 36.3% एआई निवेश इसी शहर के पास हैं। अब सरकार कलबुर्गी, हुबली और मंगलुरु जैसे छोटे शहरों में भी तकनीक का विस्तार करेगी।
Startups News : देश की तकनीकी राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक के क्षेत्र में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के स्वदेशी एआई स्टार्टअप्स को अब तक जितना भी निवेश मिला है, उसका 36.3 प्रतिशत हिस्सा अकेले बेंगलुरु के स्टार्टअप्स के पास गया है। इतना ही नहीं, साल 2023 के बाद एआई और डीप टेक सेक्टर में देश में जितने भी नए यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियां) बने हैं, उनमें से 71 प्रतिशत इसी शहर में स्थित हैं। बुधवार को ’29वें बेंगलुरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन’ के दौरान यह जानकारी सामने आई।
आंकड़ों में बेंगलुरु की बड़ी छलांग
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने इस सम्मेलन में ‘बेंगलुरु इनोवेशन रिपोर्ट 2026’ जारी की। कर्नाटक डिजिटल इकॉनमी मिशन (KDEM) और 3वन4 कैपिटल द्वारा ट्रैक्सन के आंकड़ों के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में 23 सितंबर 2026 तक का डेटा शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि 2010 से अब तक बेंगलुरु में डीप टेक के 1,556 स्टार्टअप शुरू हुए, जिनमें से 1,319 आज भी सक्रिय हैं और इन्होंने कुल 3.77 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है। वहीं, स्वदेशी एआई के क्षेत्र में स्थापित 799 स्टार्टअप में से 764 पूरी तरह सक्रिय हैं और निवेशकों का भरोसा जीत रहे हैं।
निवेश और सक्रिय स्टार्टअप में मुंबई से दोगुना आगे
निवेश जुटाने के मामले में बेंगलुरु देश के अन्य शहरों से काफी आगे निकल चुका है। 2010 से अब तक यहां के स्टार्टअप्स ने करीब 85 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल की है, जो पूरे भारत के स्टार्टअप्स को मिले कुल निवेश का 47 प्रतिशत है। इसमें से 76.5 अरब डॉलर तो सिर्फ पिछले 10 वर्षों में आए हैं। अगर सक्रिय और फंडेड स्टार्टअप्स की संख्या देखें, तो 2010 के बाद बेंगलुरु में ऐसे 3,810 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। यह आंकड़ा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (1,982 स्टार्टअप) की तुलना में लगभग दोगुना है।

NVIDIA CEO Jensen Huang Admitted To An Affair With A Woman Linked To Chinese Intelligence
दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा यूनिकॉर्न हब
यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में बेंगलुरु ने वैश्विक स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। शहर में फिलहाल 57 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनकी कुल वैल्यूएशन 211 अरब डॉलर है। देश के कुल 131 यूनिकॉर्न में बेंगलुरु की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत है, जबकि कुल वैल्यूएशन में यह हिस्सा 55.3 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ बेंगलुरु दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा यूनिकॉर्न केंद्र बन गया है। अमेरिका, यूरोप और चीन के बाहर यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है। खास बात यह है कि यहां के स्टार्टअप्स को यूनिकॉर्न बनने में औसतन सिर्फ छह साल लगते हैं, जबकि देश के अन्य शहरों में इसमें सात से 11 साल का समय लगता है। 2020 के बाद देश में बने 100 यूनिकॉर्न में से 46 बेंगलुरु से ही निकले हैं।
भविष्य के यूनिकॉर्न और महिला उद्यमियों की बढ़ती ताकत
आने वाले समय में भी बेंगलुरु का दबदबा कायम रहने की पूरी उम्मीद है। शहर में 212 ऐसे स्टार्टअप हैं जो जल्द ही यूनिकॉर्न बन सकते हैं। यह देश के कुल 589 संभावित यूनिकॉर्न का 36 प्रतिशत है, जो दिल्ली-एनसीआर (134) और मुंबई (121) से कहीं अधिक है। यहां के स्टार्टअप महज पांच साल में इस मुकाम तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, महिला उद्यमियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। देश के सक्रिय और फंडेड डीप टेक व स्वदेशी एआई स्टार्टअप्स में करीब 30 प्रतिशत की स्थापना महिलाओं ने की है और ये सभी बेंगलुरु में स्थित हैं। महिला नेतृत्व वाले इन स्टार्टअप्स ने अब तक 32.36 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया है।
छोटे शहरों तक तकनीक पहुंचाने का लक्ष्य
रिपोर्ट जारी करते हुए मंत्री प्रियांक खरगे ने राज्य सरकार के भविष्य के रोडमैप पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब कर्नाटक सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य इस विकास को राज्य के अन्य हिस्सों तक ले जाना है। सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि विश्वस्तरीय एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर कंपनियां कलबुर्गी, हुबली और मंगलुरु जैसे उभरते शहरों में भी विकसित हो सकें, जिससे पूरे राज्य में तकनीक और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।
लेटेस्ट न्यूज
IND vs NZ: भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद निकोल्स ने की बुमराह की तारीफ, फिर बताया कैसे निकाला तोड़
Sahara India refund status : 7 दिन में ₹221 करोड़ ट्रांसफर, ऐसे चेक करें अपना क्लेम
अब ज्यादा युवाओं का डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, JP Nadda ने किया 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाने का ऐलान
बड़ी दुर्घटना लाता है विष योग, ढाई दिन फूंक-फूंककर कदम रखें इन 6 राशियों के लोग
Shah Rukh Khan ने गुस्से में झटका फैन का हाथ, नहीं दी सेल्फी
बेनक्रॉफ्ट के नए खुलासों को खारिज किए बिना कमिंस के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना होगा मुश्किल: हीली
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन से पहले देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट, 20 नवंबर से पहले करें अप्लाई
UP Police SI Vacancy 2026: 3212 पदों पर भर्ती का वायरल नोटिस फर्जी, पुलिस भर्ती बोर्ड सफाई में कही यह बात

रामानुज सिंहauthor
रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।और पढ़ें
End of Article
प्रमोटेड कंटेंट

Time Spares No One: What Happened To The Stars Of Cult TV Series From The Last Century

Tarantino’s Latest Effort Will Probably Be His Best To Date

Nvidia Is Reviewing Reports That Its CEO May Have Been Targeted By Spies

Nvidia CEO Jensen Huang’s Affair With Alleged Chinese Spy Alice Huang

7 Giant Creatures That Look Almost Too Huge To Be Real

These 10 Stars Underwent Changes That Took Hollywood By Surprise

Is The Movie “Danish Girl” A True Story?

चांदी का भाव आज का 19 नवंबर 2026: जबरदस्त गिरावट के बाद आज क्या है रेट, अपने शहर में जाने…

These Actors Said No To A Scene—See What Happened Next

दोस्त या रिश्तेदार को उधार देने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, कहीं फंस न जाए आपका पैसा

I Bet You Didn’t Know It Was Really Happening?

You Won’t Believe What Happened On “Real Housewives”

Some Celebrities Saved Their Biggest Surprise For Last
दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा यूनिकॉर्न हब
यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में बेंगलुरु ने वैश्विक स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। शहर में फिलहाल 57 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनकी कुल वैल्यूएशन 211 अरब डॉलर है। देश के कुल 131 यूनिकॉर्न में बेंगलुरु की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत है, जबकि कुल वैल्यूएशन में यह हिस्सा 55.3 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ बेंगलुरु दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा यूनिकॉर्न केंद्र बन गया है। अमेरिका, यूरोप और चीन के बाहर यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है। खास बात यह है कि यहां के स्टार्टअप्स को यूनिकॉर्न बनने में औसतन सिर्फ छह साल लगते हैं, जबकि देश के अन्य शहरों में इसमें सात से 11 साल का समय लगता है। 2020 के बाद देश में बने 100 यूनिकॉर्न में से 46 बेंगलुरु से ही निकले हैं।
भविष्य के यूनिकॉर्न और महिला उद्यमियों की बढ़ती ताकत
आने वाले समय में भी बेंगलुरु का दबदबा कायम रहने की पूरी उम्मीद है। शहर में 212 ऐसे स्टार्टअप हैं जो जल्द ही यूनिकॉर्न बन सकते हैं। यह देश के कुल 589 संभावित यूनिकॉर्न का 36 प्रतिशत है, जो दिल्ली-एनसीआर (134) और मुंबई (121) से कहीं अधिक है। यहां के स्टार्टअप महज पांच साल में इस मुकाम तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, महिला उद्यमियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। देश के सक्रिय और फंडेड डीप टेक व स्वदेशी एआई स्टार्टअप्स में करीब 30 प्रतिशत की स्थापना महिलाओं ने की है और ये सभी बेंगलुरु में स्थित हैं। महिला नेतृत्व वाले इन स्टार्टअप्स ने अब तक 32.36 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया है।
छोटे शहरों तक तकनीक पहुंचाने का लक्ष्य
रिपोर्ट जारी करते हुए मंत्री प्रियांक खरगे ने राज्य सरकार के भविष्य के रोडमैप पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब कर्नाटक सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य इस विकास को राज्य के अन्य हिस्सों तक ले जाना है। सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि विश्वस्तरीय एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर कंपनियां कलबुर्गी, हुबली और मंगलुरु जैसे उभरते शहरों में भी विकसित हो सकें, जिससे पूरे राज्य में तकनीक और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

Films To Make You Question Everything You Know About Cinema

7 Famous Actors Who Drew The Line On Set

Kevin Hart Had No Choice But To Finally Admit It

10 “Real Housewives” Moments That Left Viewers’ Jaws On The Floor

From Albinos To Polygamists: The World’s Most Unique Families

These Are The Serious Health Challenge Bruce Willis Has Been Facing In Recent Years

Scientists Happened Upon The Most Terrifying Discovery
Subscribe to our daily Newsletter!Submit
Playing in picture-in-picture
संबंधित खबरें
Sahara India refund status : 7 दिन में ₹221 करोड़ ट्रांसफर, ऐसे चेक करें अपना क्लेम
दोस्त या रिश्तेदार को उधार देने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, कहीं फंस न जाए आपका पैसाPSU Bank Profit : सरकारी बैंकों ने छापा ₹109540 करोड़ प्रॉफिट, ये बैंक सबसे आगेEPS Pension News: क्या 1000 से बढ़कर 3000 या 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? आज EPFO की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला!
Top Searches
- दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, चकमा देकर टर्मिनल-3 में घुसने वाला था शख्स
- भारत को गैर-लोकतांत्रिक नहीं बनने देंगे, शिकागो में बोले राहुल गांधी
Featured
Top Trends
- Delhi Accident: कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
- यूपीटेट 2026 की शॉर्ट नोटिस जारी, 5 दिन बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Top Picks
- 85% विजन लॉस, ब्रेन हेमरेज का खतरा इमरान खान को क्यों सता रहा है मौत का डर?
- क्या है स्व-गणना पोर्टल? घर बैठे आखिर कैसे भरे ऑनलाइन फॉर्म
Company
- About Us
- Contact Us
- Advertise with us
- Regulatory
- Terms & Conditions
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Complaint Redressal
© 2026 Times Horizon Private Limited






































