Alia Bhatt ने फैमिली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, राहा की फोटो पर टिक गई सभी की नजरें

0

Alia Bhat latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।Alia Bhat latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की ऐल्फा (Alpha) रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस बीच आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर…आलिया भट्ट ने शेयर की फोटोज

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए गए खास पल, छुट्टियों की यादें और प्यार भरे लम्हे देखने को मिल रहे हैं। आलिया ने इन तस्वीरों को गुड ओल्ड डेज, कडल्स एंड ऑल कैप्शन के साथ शेयर किया है। एक तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा के साथ सोते हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिख रही हैं। फोटो डंप में आलिया के खाने का आनंद लेते हुए और एक सोई हुई बिल्ली की तस्वीर भी शामिल है। इसके अलावा, एक तस्वीर में आलिया, रणबीर और राहा नीले समुद्र के बीच नाव की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here