Avinash Mishra Controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ईशा सिंह को चीट किया। वहीं अब उस हसीना का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके साथ एक्टर ने ये कदम उठाया।
Avinash Mishra Controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अविनाश मिश्रा अपने और ईशा सिंह के रिलेशनशिप को लेकर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, अविनाश मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने ईशा सिंह को चीट किया है। बीते दिन तो ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर अविनाश मिश्रा की सबूतों और नाम के साथ पोल खोलने की धमकी भी दी थी। वहीं अब उस हसीना का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा ने उसी हसीना के साथ मिलकर ईशा सिंह को चीट किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में इस बात का दावा किया है। यहां तक कि सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने भी उनमें से एक कमेंट को लाइक किया है।
ऑरी की एक पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, जिसमें अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिलेशनशिप और चीटिंग के बारे में बात कही गई। यूजर ने कमेंट में लिखा, “हमें मालूम है कि अविनाश मिश्रा ने एक लड़की जिसका यूजर नेम @Prerna.love है, उसके साथ चीट किया है। वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और आपको भी फॉलो करती है। एक बार नहीं बल्कि कई महीनों से चीट कर रहा है और हाल ही की बात करें तो 26 अक्टूबर को दिल्ली में ये हुआ है। इसी दौरान ईशा को पता चला। ऑरी हमें मालूम है कि आपको भी इस चीटिंग के बारे में पता है, उस लड़की ने आपको भी बताया होगा। कृप्या आप ईशा के साथ रहें, उसकी इन सब में कोई गलती नहीं है।” सोशल मीडिया यूजर के इस कमेंट को खुद ऑरी ने भी लाइक किया।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की प्रोफाइल पर भी हुए कई कमेंट
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रेरणा शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने हार्ट शेप इमोजी के साथ अविनाश मिश्रा का नाम कमेंट किया। ऐसे में इंफ्लुएंसर ने भी उसपर रिएक्शन दिया। वहीं दूसरे यूजर ने प्रेरणा शर्मा पर आरोप लगाया, “अविनाश ने आपके साथ ईशा सिंह को चीट किया है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी वजह से ईशा रो रही है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “अविनाश ने इसके लिए ईशा को धोखा दिया है।” बता दें कि ये दावे केवल सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ही किये जा रहे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत इन दावों की कोई पुष्टि नहीं करता है।






































