BGMI बनाने वाली क्राफ्टन इंडिया ने बताया है कि वह इस साल के आखिर तक BGMI Lite को लॉन्च करेगी। इसे गेम का लाइटर वर्जन माना जा रहा है, जो बजट और कम रैम वाले फोन्स को सपोर्ट कर सकता है।BGMI Lite India Launch Date: कम बजट और कम रैम वाले स्मार्टफोन्स में गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। भारत के पॉपुलर मोबाइल गेम्स में शामिल BGMI का लाइट वर्जन- BGMI Lite लॉन्च होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसकी कंपनी क्राफ्टन इंडिया ने कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया लाइट (BGMI Lite) इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने BGMI Lite के फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया है। भारत में इस गेम की लोकप्रियता को ऐसे समझा जा सकता है कि देश में BGMI के डाउनलोड का आंकड़ा 26 करोड़ को पार कर चुका है। माना जाता है कि इसे सस्ते और कम रैम वाले फोन्स के लिए रिलीज किया जा सकता है
बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगा BGMI Lite
- BGMI खेलने के लिए प्रीमियम और हाई एंड फोन की जरूरत होती है। आमतौर पर माना जाता है कि जो डिवाइस 40 हजार रुपये से ऊपर की रेंज में अच्छी रैम और चिपसेट के साथ आती है, उन पर बीजीएमआई खेला जा सकता है।
- ऐसे में एक बड़ा वर्ग इस गेम से दूर है। भारत में बड़ी आबादी आज भी कम रैम वाले बजट स्मार्टफोन्स को यूज करती है, जिससे बड़ी संख्या में बजट फोन चलाने वाले युवा BGMI नहीं खेल पाते। BGMI Lite के लॉन्च होने से क्राफ्टन को नया यूजरबेस जोड़ने में मदद मिलेगी।
फीचर्स और गेमप्ले पर रहेगी नजर
BGMI Lite के बारे में क्राफ्टन इंडिया ने कहा है कि BGMI Lite लॉन्च होने से भारत में BGMI यूनिवर्स का विस्तार होगा। BGMI Lite को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक BGMI Lite को चलाने के लिए जरूरी स्पेसिफिकेशन्स या सिस्टम रिक्वायरमेंट्स का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, गेम के फीचर्स और गेमप्ले एक्सपीरियंस की घोषणा भी अभी नहीं की गई है। नाम में ‘Lite’ होने से यह संकेत मिल रहा है कि इसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पर बेहतर गेमिंग के लिए लाया जाएगा।













































