Gadgets News 17 August 2026: 200 इंच स्क्रीन का मजा घर पर, 9 हजार से कम में लॉन्च हुआ प्रोजेक्टर, पढ़ें प्रमुख खबरें

0

XElectron ने भारत में एक नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो 200 इंच तक की स्क्रीन का प्रोजेक्शन करता है। इसके अलावा, पोको ने Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाले भारत के पहले स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। साथ ही, वीवो ने अपने कई फोन्स की कीमत बढ़ा दी है।XElectron ने Android 14 पर चलने वाला 9000 ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 200 इंच स्क्रीन के प्रोजेक्शन वाला नया Techno Plus स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9000 रुपये से कम है। वहीं, iQOO आने वाली 20 तारीख को iQOO Z11 5G स्मार्टफोन के साथ अपने नए TWS ईयरफोन iQOO Buds भारत में लॉन्च करने जा रहा है और दूसरी तरफ POCO भी 21 अगस्त, 2026 को Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी कीमत 20,000 से कम होने की उम्मीद है। आइये, सारे खबरों के बारे में डिटेल में जानते हैं।XElectron ने Techno Plus Android 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो नेटिव 1080P फुल HD रिजॉल्यूशन, 4K डिकोडिंग सपोर्ट, 9000 ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 200 इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्शन करता है। Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर में Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे इन-बिल्ट OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here