Bigg Boss 20 से बाहर आते ही Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer के लिए किया पहला पोस्ट, बोलीं- ‘जब मैं वापिस आऊंगी’

0

Rhiti Tiwari Fist Post After Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रीति तिवारी का गेम खत्म हो गया। रीति ने शो से बाहर आकर अपना पहला पोस्ट कर दिया है, जो काजी तौकीर के लिए है।Rhiti Tiwari First Post After Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बाहर आ गई हैं। रीति का हफ्ते के बीच में इविक्शन हुआ, जिसने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। शो में रीति की जर्नी काफी उतार चढ़ाव वाली रही। उनका कनेक्शन सबसे ज्यादा काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ बना। दोनों शो में अक्सर गाना गाते हुए दिखते थे, लेकिन रीति की लड़ाइयां भी काजी के साथ ही सबसे ज्यादा हुईं। इस वजह से वह खूब ट्रोल भी हुईं। अब शो से बाहर आने के बाद रीति तिवारी ने काजी के लिए ही पहला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने काजी से मिला गिफ्ट भी फ्लॉन्ट किया है।रीति तिवारी का पहला पोस्ट

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच का रिश्ता ठीक होने लगा था। सलमान खान ने रीति को वीकेंड का वार में फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही रीति का गुस्सा शांत हो गया था और वह काजी के साथ ठीक से बात कर रही थी। शो से बाहर आने के बाद रीति ने सबसे पहले काजी को याद किया। उन्होंने अपने इविक्शन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह काजी से गले मिल रही हैं। दूसरी तस्वीर में रीति और काजी ने हाथ पकड़ा है और रीति स्काउट से गले मिलती हैं। आखिरी तस्वीर में रीति ने अपने हाथ में वो अंगूठी पहनी है, जो उन्हें काजी ने ही दी थी। बड़ी सी अंगूठी पहने हुए रीति ने सिर्फ अपना हाथ फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर के साथ रीति ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हारे साथ हूं। और जब मैं वापस आऊंगी, तब भी तुम्हारे साथ ही रहूंगी।’ रीति के इस पोस्ट पर काजी तौकीर की टीम ने कमेंट किया है और लिखा, ‘आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान, सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपके लिए सफलता और खुशियों की कामना करते हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और चमकते रहें! बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’ काजी तौकीर और रीति तिवारी का विवाद

बता दें कि रीति तिवारी और काजी तौकीर की लड़ाई बिग बॉस 20 में उस रात से हो रही थी, जब सलमान खान ने काजी के तबीयत खराब के नाटक के बारे में सबको बताया था। इस दौरान रीति ने काजी को खूब सुनाया था। इसके बाद रैप वाले टास्क में काजी, उदिति की जगह स्टेज पर आए थे। तब भी रीति काजी से भिड़ गई थीं। इस दौरान रीति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सलमान खान को ये मुद्दा वीकेंड का वार में उठाना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here