Crime File Indore: छात्रा से संबंध बनाने आया अफसर, पुलिस ने पकड़ा

0

इंदौर, Crime File Indore। तुकोगंज थाना पुलिस ने 53 वर्षीय वरिष्ठ बैंक अफसर परमिंदर जामवाल को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से खत्म करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर पंजाब भाग गया था। शनिवार रात वह दोबारा छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने इंदौर आया। जैसे ही वह इंदौर पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। शक है उसने और भी लड़कियों का शोषण किया है।

टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पूर्व मनावर निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने परमिंदर के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। छात्रा इंदौर में किराये का मकान लेकर पढ़ाई करती थी।उसने बताया कि सहेली के माध्यम से उसकी परमिंदर से मुलाकात हुई थी। वह पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ अफसर है। उसने लोन का झांसा दिया और छात्रा से एक होटल में शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने शॉपिंग, टूर के बहाने भी शोषण किया। कुछ समय बाद आरोपित का मोहाली स्थित शाखा में तबादला हो गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपित उसे गोवा घुमाने ले गया था। यहां भी दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था।

छात्रा ने चेटिंग की, संबंध बनाने का बोला, आ गयाआरोपित फिलहाल पठानकोट में रह रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा रखा था। छात्रा ने आरोपित से चेटिंग की तो वह उसने संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। पुलिस से मिलकर छात्रा ने उसे जाल में फंसा लिया। बातचीत के मुताबिक आरोपित शनिवार को इंदौर आ गया। जैसे ही वह पहुंचा जवानों ने उसे दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here