‘E20 पेट्रोल ने खराब की नई डिफेंडर’, पंजाबी सिंगर ने हाथ जोड़कर सुनाई आपबीती- चलते-चलते बंद हो गई SUV

0

हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम सिंह ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा है कि उनकी नई डिफेंडर SUV अचानक चलते-चलते बंद हो गई। यह सब तब हुआ जब उनकी गाड़ी की अभी-अभी पहली सर्विस ही हुई थी। सिंगर का दावा है कि यह सब E20 पेट्रोल के कारण हुआ है, क्‍योंकि जब उन्‍होंने कंपनी में गाड़ी भेजी तो कहा गया कि खराब पेट्रोल के कारण उनका फ्यूल पंप पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

हरियाणा के अंबाला जिले में पैदा हुए रेशम सिंह अनमोल ने करीब सवा मिनट का ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी डिफेंडर गाड़ी के साथ एक पेट्रोल पम्‍प के बाहर खड़े हैं। वह कहते हैं, ‘सत श्री अकाल दोस्‍तों, नई-नई गाड़ी आई और एक ही सर्विस के बाद यह चलती-चलती बंद हो गई। मैंने कंपनी में फोन किया तो कह रहे कि आजकल फ्यूल की प्रॉब्‍लम आ रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here