EXPLAINER: पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब WTC फाइनल कैसे खेल सकता है भारत? जानें पूरा समीकरण

0

India WTC Final Scenario: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अब वह कैसे WTC फाइनल खेल सकते हैं? शुभमन गिल की टीम 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है? फाइनल मुकाबले की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बचे हुए सात मैचों में से छह जीतना जरूरी था। टेस्ट मैच ड्रॉ होने से उनकी राह और भी मुश्किल हो गई है।

का स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India WTC Final Scenario in Hindi: सोमवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद, भारत के 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। फाइनल मुकाबले की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बचे हुए 7 मैचों में से छह जीतना जरूरी था। हालांकि, इस टेस्ट के ड्रॉ होने से भारत के लिए टॉप-2 में जगह बनाना और भी मुश्किल हो गया है, लेकिन उम्मीद अभी भी बची हुई है।

मैच के आखिरी दिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। पांचवें दिन न्यूजींलैंड ने 119/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उस समय वे भारत की पहली पारी के स्कोर से 233 रन पीछे थे। दिन के खत्म होने से एक घंटा पहले तक न्यूजीलैंड ने 120 ओवर तक बल्लेबाजी की और 239 रन बनाए। इस दौरान मात्र तीन विकेट ही गंवाए। इस ड्रॉ ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से और दूर धकेल दिया। 720 रन लुटाने के बावजूद न्यूजीलैंड चार अंक बचाने में सफल रहा, लेकिन वह अंक तालिका में नंबर-3 पर खिसक गया।

ऑस्ट्रेलिया को हुआ फायदा

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट ड्रॉ होने के बाद ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। ब्लैक कैप्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गई। पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया टीम न्यूजीलैंड से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर आ गई। क्योंकि उन्होंने अपना जीत-हार का प्रतिशत 69.23 प्रतिशत बनाए रखा। जबकि ड्रॉ के बाद ब्लैक कैप्स का प्रतिशत 66.67 प्रतिशत पर आ गया और वे तीसरे स्थान पर आ गए।

recommended by

भारत को करारा झटका लगा है। उनका जीत-हार का प्रतिशत 50.00 परसेंट हो गया है और चौथे स्थान पर है। अब वे टॉप दो में जगह बनाने और अगले साल जून में द ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखना चाहते हैं तो बाकी बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।

WTC फाइनलः भारत का सिनेरियो

पहला सिनेरियो- 2027 WTC फाइनल तक पहुंचने का भारत का रास्ता मुश्किल हो गया है। टॉप-2 में अपनी जगह बनाए रखने के लिए, उन्हें अपने बचे हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। अब उसके पास कुल 6 मुकाबले बचे हैं। एक न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, यहां से उसे हर मैच जीतना होगा। यानी भारत को जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए। बचे हुए छह मैच जीतने पर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अब एक गलती भी टीम की उम्मीदों पर भारी पड़ सकती है।

दूसरा सिनेरियो- अगर भारत बाकी 6 मैचों में से 1 भी हार जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को अपने बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम 4 मैच हारने होंगे।वहीं, अगर न्यूजीलैंड अपने अगले 7 मैचों में से 4 जीत लेता है (जिसमें 3 घरेलू मैच शामिल हैं), तो भारत फाइनल से बाहर हो जाएगा। भले ही वह BGT में 5-0 से जीत दर्ज कर ले। ऐसे में भारत को न्यूजीलैंड के भी हारने की दुआ करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here