भारतीय टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पांच वनडे, पांच टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज में हिस्सा लेगी। टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्तूबर से होगा। भारत के खिलाफ इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उनका स्क्वाड देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरा चुनौतीपूर्ण होने वाला है।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स के बाद भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। यहां पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड चैपिंयन भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं होने वाला है। इसका अंदाजा न्यूजीलैंड की घोषित टी20 टीम को देखकर लगाया जा सकता है। भारत को न्यूजीलैंड में दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 7 प्रमुख तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में चुना है, जिनमें फिट होकर लौटे एडम मिल्ने भी शामिल हैं। मिचेल सैंटनर 4 शहरों में 11 दिनों तक चलने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
7 तेज गेंदबाजों को दी जगह
न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूत किया है, जिसमें 34 वर्षीय मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ शामिल हैं। इतने ज्यादा तेज गेंदबाजों को टीम में जगह देने के मतलब साफ है कि न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड की पिचों पर ये तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ हमला करने को पूरे तैयार होंगे।दूसरा कारण है न्यूजीलैंड की पिचें
न्यूजीलैंड की क्रिकेट पिचें आम तौर पर तेज गेंदबाजों और उछाल (बाउंस) के लिए जानी जाती हैं। समुद्री हवाओं और हरी घास के कारण पिच पर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और स्विंग मिलती है। वेलिंगटन की बेसिन रिजर्व स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों और हवाओं से मिलने वाली स्विंग के लिए प्रसिद्ध है।
क्राइस्टचर्च की हैगली ओवल स्टेडियम की पिच सपाट और संतुलित है। अच्छे बाउंस के लिए जानी जाती है। आकलैंड की ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री के चलते यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम की पिच से स्पिनर्स को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है। हालांकि, ज्यादातर तेज गेंदबाजों के लिए ही मददगार रही है। 7 तेज गेंदबाजों को स्क्वाड में जगह देना, न्यूजीलैंड का साफ इशारा है कि पिच कैसी रहने वाली है।
भारत का न्यूजीलैंड दौरे में T20 सीरीज का कार्यक्रम-
- पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 22 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 24 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 27 अक्टूबर: हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
- चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 30 अक्टूबर: ईडन पार्क, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: एक नवंबर: सेडन पार्क, हैमिल्टन
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:-
फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, ज़ैक फाउल्क्स, माइकल ब्रैसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन।










































