Reliance Jio ने जियो प्राइम मेंबरशिप का ऐलान किया है। यह 300 रुपये की एकमुश्त मेंबरशिप है जिसे लेने वाले ग्राहकों के रिचार्ज की कीमत नहीं बढ़ेगी। उन्हें मौजूदा कीमतों पर भी मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा है कि उसका 299 रुपये वाला प्लान भी चलता रहेगा।Reliance Jio Prime : रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि वह जियो प्राइम ग्राहकों को 1 साल की कीमत की गारंटी देगी। आसान भाषा में समझाएं तो कंपनी 300 रुपये की मेंबरशिप लेकर आ रही है। यह एक साल के लिए वैलिड होगी। इस मेंबरशिप को लेने के बाद ग्राहकों को अगले एक साल तक मौजूदा कीमत वाला रिचार्ज ही मिलेगा। यानी रिचार्ज महंगे होने पर भी मेंबरशिप ग्राहक के लिए कीमतें नहीं बदलेंगी। इसके अलावा, जियो ने बताया है कि उसका 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान चलता रहेगा। नए और पुराने दोनों ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी।20 अगस्त से उपलब्ध होगा Jio Prime
जियो ने NBT Tech को बताया है कि जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से मेंबरशिप ले सकेंगे। जियो प्राइम को मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ ही नए जियो ग्राहकों के लिए लाया गया। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
- खास बात यह है कि 300 की एकमुश्त मेंबरशिप लेकर ग्राहक अपने मौजूदा जियो प्लान की आज की कीमत, 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे।
दूसरे प्लान भी करा पाएंगे रिचार्ज
जियो के अनुसार, जियो प्राइम की खास बात है कि ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं।













































