Gold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए आज की ताजा कीमत

0

नई दिल्ली Gold and Silver Price Today। देश में घरेलू वायदा बाजार में आज सुबह सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 163 रुपए की तेजी के साथ 49,099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। वहीं 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.45 फीसद या 221 रुपए की तेजी के साथ 48,845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। वहीं वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

चांदी की वायदा कीमत में भी तेजी

सोने के साथ ही चांदी भी तेवर दिखा रही है। चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह तेजी दिख रही है। MCX पर शुक्रवार सुबह 5 मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.69 फीसद या 1144 रुपए की तेजी के साथ 68,739 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी दिखी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.33 फीसद या 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,847.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिख रहा है। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.47 डॉलर की तेजी के साथ 1,845.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी के भाव में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.67 फीसद या 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 26.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 26.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here