Sagar IG Irshad Wali: सीएम मोहन यादव ने दुबई से लौटने के बाद सागर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सागर जोन का आईजी बनाया गया है। साथ ही सीएम ने कहा है कि हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है।भोपाल: सागर जहरीली शराब कांड की घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे। वहां जाकर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा दिया है कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि रूह कांप जाएगी। साथ ही कड़क आईपीएस अधिकारी इरशाद वाली को सागर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दीलोकसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए मिल चुका है अवार्ड
आईपीएस इरशाद वली की पुलिसिंग को लेकर एक अलग पहचान है। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ कार्य को लेकर लेकर अवॉर्ड मिल चुका है। तत्कालीन राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें सम्मानित किया था।
पत्नी भी हैं आईएएस अधिकारी
आईपीएस अधिकारी इरशाद वली मूल से रूप से बिहार के रहने वाले हैं। यूपीएससी क्लियर करने के बाद उन्हें नागालैंड कैडर मिला था। हालांकि उनकी पत्नी सुफिया फारुखी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वह 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। शादी तय होने के बाद आईपीएस इरशाद वली ने अपना कैडर ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद वे भी मध्य प्रदेश आ गए।जहरीली शराब कांड की वजह से मिली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि सागर में जहरीली शराब से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने तमाम चीजों को संभालने के लिए इरशाद वली को आईजी बनाया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात के बाद कह दिया था कि मैंने कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया है










































