Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही

0

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) शुरू हो चुका है। फराह खान और रितेश देशमुख ने धमाकेदार अंदाज में 14 कंटेस्टेंट्स के साथ इस शो का शुरुआत की, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट से फैंस को मिलवाया गया। इस बार भी शो में टीवी कलाकार से लेकर रियलिटी शो स्टार्स आए हैं, जिनके बीच पुरानी जान पहचान देखने के लिए मिली। कई कलाकार अपनी दोस्ती की बातें करते दिखे तो कुछ शो में आते ही रितेश और फराह के सामने भिड़ गए। इस शो में छह ऐसे कलाकार आए, जिनके बीच किसी न किसी वजह से 36 का आंकड़ा रहा है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

श्रेया कालरा-योगेश रावत-आकांक्षा चौधरी

आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत ने इस शो में कपल के रूप में एंट्री ली है, जो आते ही छा गए हैं, लेकिन दोनों का श्रेया कालरा के साथ 36 का आंकड़ा रहा है। आकांक्षा और योगेश रावत का लव एंगल स्प्लिट्सविला X6 में शुरू हुआ, लेकिन यहां पर योगेश रावत की शो से बाहर गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री हुई, जिस पर खूब तमाशा हुआ। योगेश ने रूरू को चुना। हालांकि, ग्रैंड फिनाले में खुलासा हुआ कि योगेश रूरू को धोखा दे रहा है और आज भी आकांक्षा के साथ हैं। इस विवाद में श्रेया कालरा ने एंट्री ली और अपने पॉडकास्ट में योगेश को चीटर बोल दिया। श्रेया का गुस्सा आकांक्षा पर भी निकला। इस वजह से योगेश-आकांक्षा को श्रेया पसंद नहीं है

सूफी मोतीवाला और वरुण यादव उर्फ ‘लाली’ का पुराना विवाद

सूफी मोतीवाला और वरुण यादव भी शो में आने से पहले एक दूसरे को जानते हैं और इस बात का खुलासा सूफी मोतीवाला ने किया। सूफी ने बताया कि कैसे एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में वरुण ने उनके साथ गलत तरह से बर्ताव किया। इस मौके पर वरुण ने गाने लगाकर उन्हें नाचने के लिए मजबूर किया। पार्टी में वरुण की हरकत से माहौल खराब हो गया था, जिसके बाद वरुण को घर जाने के लिए भी कह दिया गया था। सूफी मोतीवाला ने वरुण पर अपनी भड़ास शो में निकाली थी और आने वाले दिनों में भी दोनों के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई दे सकता है।

राम कपूर और श्रेया कालरा का विवाद

राम कपूर पर लॉकअप के पहले दिन श्रेया कालरा का गुस्सा फूटा। राम कपूर के एक पुराने विवादित बयान पर श्रेया ने सवाल उठाया था। इस मौके पर श्रेया ने राम कपूर की उम्र को टारगेट किया और कहा कि वह 52 साल के होने के बाद अब भी चीजें सीख रहे हैं। दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। शो में आगे भी दोनों के बीच बवाल दिखाई दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here