सोशल मीडिया कंपनी Meta ने चुपचाप एक नया सोशल मीडिया ऐप ‘Forum’ लॉन्च कर दिया है। यह ऐप हाल ही में Apple के iOS App Store पर बिना किसी आधिकारिक घोषणा के देखा गया। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर चर्चा और बातचीत पर केंद्रित है और माना जा रहा है कि इसका मुकाबला Reddit से हो सकता है।
Facebook अकाउंट से करना होगा लॉगिन
App Store लिस्टिंग के अनुसार, Forum ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने Facebook अकाउंट से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद यूजर्स के मौजूदा ग्रुप्स, प्रोफाइल डिटेल्स और एक्टिविटी अपने आप Forum ऐप में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि यूजर्स इस ऐप पर निकनेम के जरिए भी पोस्ट कर सकेंगे, जिससे उनकी पहचान कुछ हद तक निजी रह सकेगी।
ग्रुप डिस्कशन और सवाल-जवाब पर रहेगा फोकस
Forum ऐप को “गहरी चर्चाओं, सही जवाबों और पसंदीदा कम्युनिटी” के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को उनकी रुचियों, लोकल सुझावों, सपोर्ट ग्रुप्स और खास हॉबी से जुड़े समुदायों से जोड़ने का काम करेगा। ऐप का इंटरफेस यूजर्स को उनके ग्रुप्स की बातचीत दिखाएगा और वे अधूरी चर्चाओं को वहीं से आगे बढ़ा सकेंगे जहां उन्होंने छोड़ा था।‘Ask’ फीचर और AI की मदद
Forum ऐप में ‘Ask’ नाम का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग ग्रुप्स से तेजी से जवाब और सुझाव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ऐप में AI-पावर्ड एडमिन असिस्टेंट भी मौजूद होगा, जो ग्रुप एडमिन्स को कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी मैनेजमेंट और ग्रुप को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेगा, हालांकि अंतिम नियंत्रण एडमिन्स के पास ही रहेगा।
फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं
यह ऐप iOS 18 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज पर काम करेगा और इसकी आयु सीमा 13 वर्ष या उससे अधिक रखी गई है। फिलहाल Forum ऐप चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराया गया है और भारत के App Store पर अभी यह ऐप उपलब्ध नहीं है।‘Ask’ फीचर और AI की मदद
Forum ऐप में ‘Ask’ नाम का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग ग्रुप्स से तेजी से जवाब और सुझाव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ऐप में AI-पावर्ड एडमिन असिस्टेंट भी मौजूद होगा, जो ग्रुप एडमिन्स को कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी मैनेजमेंट और ग्रुप को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेगा, हालांकि अंतिम नियंत्रण एडमिन्स के पास ही रहेगा।
फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं
यह ऐप iOS 18 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज पर काम करेगा और इसकी आयु सीमा 13 वर्ष या उससे अधिक रखी गई है। फिलहाल Forum ऐप चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराया गया है और भारत के App Store पर अभी यह ऐप उपलब्ध नहीं है।













































