Naagin 5: सुरभि चंदना-शरद मल्होत्रा का शो नागिन-5 फरवरी में हो रहा बंद, एकता कपूर ला रहीं एक नया सीरियल

0

शरद मल्होत्रा, सुरभि चांदना और मोहित सहगल का टीवी शो ‘नागिन 5’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अगस्त 2020 में लॉन्च हुए इस शो के जरिए एकता कपूर एकबार फिर से ऑडियंस के लिए नई सुपरनैचुरल कहानी लेकर आईं। हालांकि अब खबर आ रही है कि टीवी शो नागिन-5 ऑफ एयर हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में मेकर्स इसे रैप करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

एक सूत्र ने नागिन 5 को लेकर बताया, ‘Naagin 5 छह महीने टेलिकास्ट होने के बाद फरवरी में बंद हो जाएगा। अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। टीम को पहले से ही इसके बारे में पता है। आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक शूट किया जाएगा।’सुरभि चंदना-शरद मल्होत्रा का रोमांस बटोर रहा सुर्खियां
नागिन 5 की शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान शरद मल्होत्रा और सुरभि चंदना पर है। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है। शरद को शुरुआत में बुरे बिगड़ैल लड़के और बदत्तमीज इंसान वीर के रूप में दिखाया गया था। हालांकि पत्नी बानी के आने के बाद वीर की छवि पूरी तरह से बदल गई। वीर का शक्तिशाली और सुरक्षात्मक रूप बानी को हमेशा सुरक्षित रखने की कोशिश करता है और यही बात दर्शकों को खूब पसंद आती है। एकता कपूर ला रहीं नया सीरियल
इस बीच, चर्चा है कि एकता कपूर का नया शो नागिन 5 की जगह लेगा। जो कि वैंपायर की कहानी पर आधारित होगा। यह दूसरी बार है जब एकता कपूर प्यार की ये एक कहानी के बाद पिशाचों पर आधारित एक शो लाएंगी। विवियन डीसेना ने इस शो में एक वैंपायर की भूमिका निभाई थी और ये शो खूब हिट हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here