Oscars 2027: 104 इंटरनेशनल एलिजिबल फीचर फिल्मों में Gondhal का नाम, जारी हुई लिस्ट

0

द अकैडमी की तरफ से 99वें ऑस्कर्स की एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें भारतीय फिल्म गोंधल का नाम भी शामिल है। भारतीय फिल्म गोंधल इंटरनेशनल फीचर एंट्रीज में जगह बनाने वाली 104 फिल्मों में शामिल है।

Oscars 2027: द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसाज ने एनिमेटिड फीचर्स, डॉक्यूमेंट्री फीचर्स और इंटरनेशनल फीचर कैटेगिरी के लिए एलिजिबल फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है, जो 99वें अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए रेस में रहेंगी। इस लिस्ट में इंटरनेशनल फीचर कैटेगिरी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि इस दफा 104 मूवीज का सलेक्शन हुआ है। इसके अलावा एक और नया रिकॉर्ड बना है, जो डॉक्यूमेंट्री कैटेगिरी में बनाया है। इस लिस्ट में 190 मूवीज का नाम है, जो अब तक कभी नहीं हुआ है। अगर एनिमिटिड मूवीज की बात करें तो इस लिस्ट में 38 फिल्मों का नाम है।

इंडियन मूवी Gondhal ने बनाई जगह

अगर बात इंटरनेशनल फीचर मूवीज की लिस्ट की बात करें तो इसमें 104 मूवीज हैं। इन फिल्मों में भारतीय फिल्म गोंधल का नाम भी शामिल है। गोंधल ने रिलीज के बाद देश-दुनिया में काफी चर्चाएं बटोरी हैं, जिसके बाद माना जा रहा था कि ये ऑस्कर्स में खास जगह बनाएगी। फिल्म ने अपना पहला कदम जमा लिया है, जिसके बाद सभी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में गोंधल ऑस्कर्स में धमाका करेगी या नहीं?

फिल्म गोंधल के बारे में बात करें तो इसे संतोष दावखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये एक मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे भारत की तरफ से ऑस्कर्स के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया था। ये फिल्म महाराष्ट्र में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े के आसपास घमने वाली थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें पारंपरिक अनुष्ठान की एक रात की कहानी पेश की गई है। फिल्म गोंधल की कमाल की बात इसका स्क्रीनप्ले है, जो दर्शकों को हिलने का मौका नहीं देता है। इसकी कहानी ना केवल एक खास दुनिया में ले जाती है बल्कि लोगों को अंदर से झकझोर भी डालती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here