Punjab Bandh: चंडीगढ़-मनाली सहित कई राजमार्ग बंद, सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने बढ़ाया दबाव

0

बंद के दौरान चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मोहाली के फेज 7 स्थित एक ट्रैफिक चौराहे की तस्वीरों में बंद समर्थक सिख गाड़ियों को रोकते और यातायात बाधित करते दिखे। कौमी इंसाफ मोर्चा और नेशनल जस्टिस फ्रंट ने जंगपुरा गांव में जीरकपुर-पटियाला हाईवे को जाम कर दिया।Punjab Bandh: पंजाब बंद के दौरान राज्य भर में जगह-जगह राष्ट्रीय एवं राज्य के राजमार्ग बंद किए जा रहे हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को भी बंद किया है। इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरीके से रोक दी गई है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को जाने दिया जा रहा है। दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शनकारियों ने इसी तरीके से हाई-वे बंद रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जो सिख सजा पूरी कर चुके हैं उन्हें सरकार रिहा नहीं कर रही है, इसलिए हमने आज बंद का ऐलान किया है।

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

बंद के दौरान चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मोहाली के फेज 7 स्थित एक ट्रैफिक चौराहे की तस्वीरों में बंद समर्थक सिख गाड़ियों को रोकते और यातायात बाधित करते दिखे। कौमी इंसाफ मोर्चा और नेशनल जस्टिस फ्रंट ने जंगपुरा गांव में जीरकपुर-पटियाला हाईवे को जाम कर दिया। बीकेयू (क्रांतिकारी) के कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में रामपुरा मोड़ (रामपुर मऊ चौक) पर बठिंडा-बरनाला हाईवे को बाधित किया। कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली में गुरुद्वारा सोहाना साहिब के सामने की सड़क को भी बंद कर दिया, जबकि पुलिस कई स्थानों पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।कौमी इंसाफ मोर्चा का क्या कहना है?

आयोजकों ने कहा कि अपनी सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों जिनमें से कुछ पिछले 30 वर्षों से जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्हें बंद का आह्वान करना पड़ा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इस मुद्दे पर ‘नाटक’ करने का आरोप भी लगाया। आयोजकों ने बंद के लिए जनता से सहयोग की अपील की और स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा।कौमी इंसाफ मोर्चा का क्या कहना है?

आयोजकों ने कहा कि अपनी सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों जिनमें से कुछ पिछले 30 वर्षों से जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्हें बंद का आह्वान करना पड़ा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इस मुद्दे पर ‘नाटक’ करने का आरोप भी लगाया। आयोजकों ने बंद के लिए जनता से सहयोग की अपील की और स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here