Ramayana Mumbai Event: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर मुंबई में हुए खास इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। इस दौरान मिस्टरबीस्ट भी एक्टर को देखते रह गए।Ramayana Mumbai Event: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इसी बीच मुंबई में हुए खास इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। मुंबई के इस इवेंट में यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) भी मौजूद थे। तो चलिए जानते हैं इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने क्या किया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।रणबीर कपूर ने कही ये बात
मुंबई में फिल्म के खास प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार से जुड़ा एक खास पल दिखाया। यहां वो शिव धनुष उठाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने मिस्टरबीस्ट के साथ अपनी बातचीत की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘पवनपुत्र हनुमान की जय’ के साथ की। फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे एक्टर ने कहा, ‘रामायण और श्री राम हमारे अवचेतन मन में बहुत गहराई से बसे हुए हैं। भगवान राम ने कभी खुद को हीरो बनाने की कोशिश नहीं की। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब है आदर्श पुरुष। उनका जन्म एक राजकुमार के रूप में हुआ था और उनके पास सब कुछ हो सकता था, लेकिन उन्होंने अपने पिता के वचन और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सब कुछ त्याग दिया। एक शब्द है धर्म, जिसका मतलब कर्तव्य होता है। वो एक आदर्श पुरुष हैं और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए आपको हमारी संस्कृति और इतिहास की थोड़ी सी झलक मिल सकेगी।’






































