Ramayana Update:बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म‘रामायण’ (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस बीच रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी फिल्म रामायण को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।
यूएई में होगा बड़ा इवेंट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने यूएई में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर करने की योजना पर दोबारा चर्चा शुरू कर दी है। इससे पहले पश्चिम एशिया में तनाव के कारण इस योजना को फिलहाल टाल दिया गया था। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने के बाद क्षेत्र की स्थिति सामान्य होने लगी है, जिसके चलते मेकर्स अब इस योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की टीम यूएई में होने वाले इस खास इवेंट को ‘डेजर्ट प्रीमियर’ नाम दे रही है। इसके लिए 28 अक्टूबर की तारीख पर मेकर्स विचार कर रहे है हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रामायण में नजर आएंगे ये स्टार्स
रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कि इस बड़े इवेंट की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। टीम दुबई में कई जगहों पर जा रही है ताकि प्रीमियर के लिए सबसे बेस्ट प्लेस को चुना जा सकें। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत फिल्म के मुख्य कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभाएंगे और सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे।










































