Shah Rukh Khan की King में दिखेंगी Kareena Kapoor? यहां जानें सच्चाई

0

करीना कपूर खान और शाहरुख खान को लेकर ये खबर सामने आई है कि दोनों फिल्म किंग में फिर एक साथ दिखाई देंगे। फैंस इस खबर से उत्साहित हैं लेकिन क्या आप इसकी सच्चाई जानते हैं…शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में कई बड़े स्टार्स हैं, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। इस लिस्ट में अब करीना कपूर खान का भी नाम जुड़ता दिख रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान ने लगभग 15 सालों के बाद शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाया है। वो शाहरुख खान की किंग में एक स्पेशल डांस नम्बर डैडी कूल में दिखाई देंगी, जिसे मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे। मेकर्स ने ये फैसला फिल्म किंग के स्तर को बढ़ाने के लिए लिया है। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि ये गाना फिल्म किंग की हाईलाइट होगा। एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, शाहरुख खान और करीना कपूर खान इसी महीने डैडी कूल गाने की शूटिंग साउथ अफ्रीका में करेंगे। मेकर्स ने करीना से 5 दिनों का समय मांगा है ताकि वो गाने को ठीक ढंग से शूट कर पाएं। करीना भी ये समय देने के लिए तैयार हो गई हैं, जिसके बाद मेकर्स गाने की शूटिंग की तैयारियों में जुट चुके हैं। मेकर्स कोशिश करेंगे कि डैडी कूल गाने में करीना-शाहरुख का नेवर सीन बिफोर अवतार दर्शकों के सामने आए। इन दोनों ने कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन डैडी कूल गाना उन सभी से अलग होने वाला हैफिल्म किंग के बिग बजट सॉन्ग डैडी कूल को कम्पोजर जोड़ी सचिन जिगर ने बनाया है, जिसमें भारत के साथ-साथ कुछ विदेशी आर्टिस्ट भी नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं कि गाने में योगदान देने वाले विदेशी आर्टिस्ट की जानकारी छुपाकर रखी जाए। ये गाना साल 2026 की बिगेस्ट म्यूजिकल हाईलाइट हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here