Tejas Express: 14 फरवरी से चलेगी तेजस, वीकेंड का टिकट रहेगा महंगा, जानिए बुकिंग और सुविधाओं के बारे में

0

Tejas Express: कोरोना महामारी के सामान्य होते हालात के बाद अब रेलवे ने कारपोरेट सेक्टर की देश की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का फैसला कर लिया है। यह ट्रेन 14 फरवरी से दोबारा दौड़ेगी। फिलहाल Tejas Express को फैजाबाद तक चलाने में आ रही बाधाओं को देखते हुए इसे लखनऊ तक चलाने का आदेश दिया है। ट्रेन अब सप्ताह में 6 की जगह 4 दिन ही चलेगी। Tejas Express में वीकेंड में सफर करने के लिए ज्यादा कीमत चुकाना होगी। वीकेंड के किराये की व्यवस्था पहली बार किसी ट्रेन में लागू होगी। हालांकि, शुरुआती 40 फीसदी सीटों पर इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस के बराबर होगा। जानिए Tejas Express में किराए और सुविधाओं से जुड़ी अहम बातें

Tejas Express All you Need to Know

सुविधाएं: Tejas Express का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड फिलहाल 30 दिनों का होगा। यात्री 30 दिन पहले टिकट बुक करा सकेंगे। थर्मल स्कैनिंग और लगेज सैनिटाइजेशन के बाद यात्री अपनी सीट पर पहुंचेंगे। IRCTC सभी यात्रियों को सेफ्टी किट भी देगा। इसमें फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर होगा।

सभी यात्रियों के लिए पूर्व की तरह ट्रेन होस्टेस, चाय कॉफी, भोजन व पानी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाओं के साथ यात्रा के दौरान यात्री के घर चोरी व डकैती जैसी घटना होने पर 1 लाख रुपए का कवर और 25 लाख रुपए का मुफ्त यात्रा बीमा प्रदान किया जाएगा।

किराया: Tejas Express सप्ताह में 4 दिन प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। Tejas Express का किराया मल्टीप्लेक्स की तरह 2 श्रेणियों का होगा। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए शुक्रवार व सोमवार का चेयरकार का किराया 870 और कानपुर से नई दिल्ली का किराया 780 रुपए होगा।शनिवार व रविवार को वीकेंड में लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली का चेयरकार का किराया 950 और कानपुर से नई दिल्ली का किराया 850 रुपए का होगा। AC चेयरकार में 40 फीसदी (कुल 273) सीटों की बुकिंग तक बेसिक किराये में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद बुकिंग कराने पर 10 फीसदी की वृद्धि होगी। अधिकतम 30 फीसदी तक किराया बढ़ाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here