Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta To End Up Alone: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मुनमुन दत्ता असित मोदी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रही हैं। इस शो में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का किरदार अदा किया है, जो बच्चों-बच्चों तक का पसंदीदा है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने इस किरदार से लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गई हैं। इससे इतर मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज व वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक रील शेयर की, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता जिंदगी भर कुंवारी ही रहने वाली हैं।
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की ये इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो में लिखा नजर आया, “वे: तुम जिंदगीभर अकेले रहने वाली हो।’, मैं: ओह हां, ये अच्छा सुझाव है।” इस वीडियो में मुनमुन दत्ता अलग-अलग जगह घूमती हुई और एंजॉय करती दिखाई दीं। वीडियो के कैप्शन में मुनमुन दत्ता ने लिखा, “जो जिंदगी मैंने खुद के लिए चुनी है और अपनी शर्तों पर जी रही हूं। और ये मैं किसी और तरीके से नहीं कर पाऊंगी।” मुनमुन दत्ता के इस रील वीडियो पर अभी तक 43 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता को ट्रैवल का काफी शौक है और वह अभी तक कई देश जा चुकी हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का नाम एक वक्त पर उनके को-स्टार राज अनादकट संग भी जुड़ चुका है। यहां तक कि राज और मुनमुन को लेकर ये भी अफवाह आई थी कि दोनों की सगाई हो गई है। हालांकि इन अफवाहों पर मुनमुन दत्ता ने खूब नाराजगी जाहिर की थी। मुनमुन दत्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल ‘हम सब बाराती’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी बनकर एंट्री की और घर-घर में अपनी पहचान कायम की।










































