Vande Mataram Row: ‘सोनिया-राहुल ने किया वंदे मातरम् का अपमान, देश से मांगें माफी’, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला

0

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग की है।

‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप

सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के गायन में व्यवधान डाला गया और राष्ट्रगीत का अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के दौरान ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा और संघर्ष का प्रमुख गीत रहा है। मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देते समय ‘वंदे मातरम्’ को नारे और गीत के रूप में अपनाया था। ऐसे में राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सोनिया-राहुल से माफी की मांग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता अपनी गलती स्वीकार करेंगे और जल्द ही राष्ट्र से माफी मांगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here