NDA MPs March in Parliament: जंतर-मंतर प्रदर्शन में लाठीचार्ज जैसे मुद्दे पर विपक्ष के लगातार हंगामे और मार्च के बाद अब एनडीए सांसदों ने भी उसी अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया है। आज एनडीए सांसदों ने भी संसद में मार्च निकाला और विपक्षी इंडिया गठबंधन को जमकर निशाने पर लिया। इन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब अमित शाह संसद में बयान देने के लिए तैयार हैं, तो विपक्ष क्यों चर्चा से भाग रहा है।
संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला
एनडीए सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला, जिसमें आरोप लगाया गया कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। एनडीए सांसदों के विपक्ष के खिलाफ मार्च के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, अब जब हम बहस के लिए तैयार हैं, तो वे इससे भाग रहे हैं। विपक्ष बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।’राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया…’
मार्च के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया है। पहले तो उन्होंने ‘कॉकरोच विरोध’ पर चर्चा की मांग की, लेकिन जब उन्हें आमंत्रित किया गया तो उन्होंने मना कर दिया। आप देख सकते हैं कि वे देश के साथ कितना विश्वासघात कर रहे हैं; वे संसद को एक दिन भी चलने नहीं दे रहे हैं।”










































