आंधी-तूफान में उखड़ न जाएं सोलर पैनल, जानिए कितनी ऊंचाई पर लगाना है सुरक्षित? समझें पूरा फॉर्मूला

0

सोलर पैनल लगवाते समय लोग अक्सर ब्रांड, इनवर्टर और बजट पर पूरी रिसर्च करते हैं लेकिन जो बात ज्यादातर मामलों में नजरअंदाज कर दी जाती है, वो है सोलर पैनल की ऊंचाई। दरअसल अगर सोलर पैनल को जरूरत से ज्यादा नीचे इंस्टॉल किया जाए, तो कम धूप और आसपास की हीटिंग की वजह से बिजली का प्रोडक्शन कम हो सकता है। वहीं अगर इसे जरूरत से ज्यादा ऊंचाई पर लगा दिया जाए, तो यह तेज आंधी-तूफान में भारी नुकसान या पैनल उड़ने का खतरा बन सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि आपको अपने सोलर पैनल्स की सही ऊंचाई के बारे में जानकारी हो। आमतौर पर लो-राइज बिल्डिंग में पैनल्स को 7 से 8.5 फीट की ऊंचाई पर लगाया जाता है लेकिन इसके लिए कंक्रीट ग्राउटिंग और हैवी जीआई फ्रेम जरूरी होता है। वहीं हाई-राइज स्ट्रक्चर को आप 7 से 8.5 फीट की ऊंचाई पर लगवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here