आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद रहा सुवासरा, पुलिस ने किया बल प्रयोग

0

मंदसौर। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सुवासरा नगर बंद रहा। हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं ने सभा चौक पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

दोपहर में आक्रोशित लोग पेट्रोल पंप चौराहा पर पहुंचे यहां चक्काजाम कर दिया, जिससे चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने यहां से निकल रहे ट्रक के कांच फोड़ दिया, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पुलिस ने बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। वहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चे भी लाठी चार्ज की चपेट में आ गये। जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम तक प्रदर्शन चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here