कोर्ट और जेल परिसर के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

0

नगर के कालीपुतली चौक से जयस्तम्भ चौक के बीच कोर्ट एवं जेल परिसर के सामने ठेले लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों की दुकानों को हटाने की कार्यवाही नगरपालिका प्रशासन के अमले द्वारा की गई। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई नगरपालिका सीएमओ के निर्देश पर किया गया, इस दौरान नगरपालिका प्रशासन के अमले द्वारा जेसीबी के माध्यम से कोर्ट एवं जेल परिसर के सामने से करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को हटाया गया। आपको बताये कि कोर्ट एवं जेल परिसर के सामने पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगरपालिका प्रशासन द्वारा की गई थी लेकिन बाद में फुटकर व्यवसायियों द्वारा ठेले लगाकर वहां पिछले काफी दिनों से व्यवसाय किया जा रहा था। यही नहीं दुकान संचालकों द्वारा अपने अतिक्रमण के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा था, जो की वरिष्ठ अधिकारियों से नजर में आने लगा था। अतिक्रमण अधिक होने की सूचना नगरपालिका प्रशासन को मिलने पर नगरपालिका का अमला पहुंचा और दुकानों को हटाने के निर्देश दिये, नपा प्रशासन के निर्देश मिलते ही दुकान संचालकों द्वारा स्वयं ही अपनी दुकानों को वहां से हटाना प्रारंभ कर दिया गया। जिन दुकानदारों द्वारा अपने अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था उस पर नपा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
बताने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर की गई कार्यवाही – लिल्हारे
कार्यवाही के संबंध में चर्चा करने पर नगरपालिका बालाघाट के अधीक्षक बी एल लिल्हारे ने बताया कि नगरपालिका सीएमओ से मिले निर्देश पर जेल परिसर एवं कोर्ट परिसर के समीप ठेले लगाकर जो व्यवसाय कर रहे हैं उन लोगों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इनको पूर्व में चार पांच बार बताया जा चुका है इसके बावजूद भी अपनी दुकान को नहीं हटा रहे थे जिसके चलते आज नगरपालिका के बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाया गया। यहां के करीब 18 फुटकर दुकानों को हटाया गया, शहर में अन्य जगह जो अतिक्रमण है उसके लिए जैसी स्थिति बनेगी उसके अनुसार आगामी समय में कार्यवाही की जाएगी।
कोई जगह उपलब्ध कराएं नपा प्रशासन – रितेश मालवीय
वही दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर बार-बार हटाये जाने की कार्यवाही से फुटकर व्यवसायियों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई है। फुटकर व्यवसायी रितेश मालवीय ने बताया कि कि इन छोटी सी दुकानों के भरोसे उनके परिवार का पालन पोषण होता है, दुकान हट जाने से उन्हें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हम चाहते हैं नगरपालिका प्रशासन ऐसी कोई जगह दे जहां नगरपालिका प्रशासन को समस्या न हो और उन्हें बार-बार हटाने की स्थिति न बने।

बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here