गर्मियों में धूप से तपी दीवारों पर हाथ भी लगाया नहीं जाता। कमरा बहुत गर्म हो जाता है और एसी को ठंडा करने में ज्यादा समय लगता है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) की एक टीम ने ‘पसीना बहाने वाला पेंट’ बनाया है, जो दीवारों की नमी को सोखता है और उन्हें सुखाकर ठंडक पहुंचाता है। साइंस पत्रिका में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, यह नया पेंट घरों को ठंडा रखने का काम करता है। इस पेंट से रंगा हुआ घर, आम सफेद पेंट वाले घर की तुलना में 4.5 डिग्री से अधिक ठंडा पाया गया। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
पसीना बहाने वाला पेंट कैसे?
यह पेंट इंसानी शरीर की तरह काम करता है। जैसे हमें पसीना आता है और हवा लगने पर ठंडक मिलती है, वैसे ही यह पेंट भी नमी को सोखता है और उसे भाप बनाकर उड़ाता है, जिससे दीवारें और घर ठंडे रहते हैं।













































