‘जुबान संभाल के’ फेम दिनयार तीरंदाज का निधन, पर्दे पर सबको गुदगाने वाले एक्‍टर की मौत से सदमें में इंडस्‍ट्री

0

‘जबान संभाल के’ से लेकर ‘बादशाह’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके 90 के दशक के मशहूर एक्टर दिनयार तीरंदाज अब इस दुनिया में नहीं रहे। 69 साल की उम्र में दिनयार तीरंदाज ने मुंबई स्थित अपने घर पर गुरुवार को आखिरी सांस ली। अपने लाजवाब कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर पारसी किरदारों को जिंदा कर देने वाले मशहूर कलाकार के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

शाहरुख और सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके दिनयार के गुजर जाने की खबर सुनकर इस वक्त बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में में शोक की लहर है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस कलाकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here