दो बिहारी! शेखर सुमन और मनोज बाजपेयी का Video, सुनाई ट्रेन की कहानी, कहा- केतारी का जूस पीने का मन करता है

0

मनोज बाजपेयी इस वक्त अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के नए यूट्यूब चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में शामिल हुए। ये एपिसोड बाकी और से काफी अलग नजर आया। दरअसल इसमे शेखर और मनोज बाजपेयी बिहार में गुजारे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए काफी इमोसनल होते दिखे। वहीं दोनों ने शुरुआती संघर्षों और सिनेमा में अपनी जर्नी को लेकर भी बातें की हैं।

शेखर सुमन के इस नए एपिसोड का एक वीडियो क्लिप इस वक्त काफी चर्चा में है। इस वीडियो को शेयर कर शेखर सुमन ने लिखा है- दो बिहारी और ट्रेन राइड। वीडियो में दोनों जिस तरह से पटना की गलियों और अपनी ट्रेन वाली जर्नी से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं, उसे सुनकर सोशल मीडिया पर बाकी लोग भी खूब इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here