दुनिया के सबसे अमीर नेता की सैलरी में ₹9 करोड़ का इजाफा, किस देश का है ये प्रधानमंत्री? दिखाई दरियादिली

0

पीएम लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में घोषणा की कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर या लगभग 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को अगले पांच वर्षों तक चैरिटी में देंगे।Singapore News: सिंगापुर सरकार ने मंत्रियों और राजनीतिक पदधारकों के वेतन संशोधन के तहत प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के सालाना वेतन में करीब 64% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद उनका सालाना पैकेज 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर (लगभग $2.85 मिलियन / ₹26.9 करोड़) हो जाएगा। हालांकि, पीएम लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में घोषणा की कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर या लगभग 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को अगले पांच वर्षों तक चैरिटी में देंगे।

वेतन बढ़ाने की वजह

सिंगापुर सरकार का कहना है कि निजी क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को राजनीति और सार्वजनिक सेवा में आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन देना जरूरी है। इसके अलावा, उच्च वेतन व्यवस्था को भ्रष्टाचार रोकने का एक प्रभावी माध्यम भी माना जाता है।

दान का फैसला

पीएम वोंग ने स्वीकार किया कि राजनीतिक वेतन हमेशा से एक संवेदनशील विषय रहा है, खासकर तब जब देश में आम नागरिकों की औसत मासिक आय S$5,775 के आसपास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अगले 5 वर्षों तक इस पूरी बढ़ी हुई राशि को सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में दान करेंगे। इस संशोधन के तहत केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई हैसिंगापुर दुनिया का एकमात्र ऐसा देश

सिंगापुर दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां राजनेताओं और मंत्रियों को निजी क्षेत्र के कॉर्पोरेट एग्जिक्यूटिव्स की तर्ज पर सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। हाल ही में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के वेतन में भारी बढ़ोतरी की घोषणा के बाद यह मॉडल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। 15 अक्टूबर से पीएम लॉरेंस वोंग का सालाना पैकेज S$2.2 मिलियन से बढ़कर S$3.6 मिलियन (लगभग $2.85 मिलियन / ₹26.9 करोड़) हो जाएगा। यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को मिलने वाला दुनिया का सबसे ज्यादा वेतन है।

मंत्रियों और सांसदों की सैलरी भी बढ़ेगी

शुरुआती स्तर के मंत्रियों की बेंचमार्क सैलरी S$1.1 मिलियन से बढ़ाकर S$1.8 मिलियन (लगभग ₹13.4 करोड़) तय की गई है (हालांकि तुरंत इसमें 9% तक की ही बढ़ोतरी लागू होगी)। वहीं सांसदों का मासिक भत्ता S$13,750 से बढ़ाकर S$18,500 कर दिया गया है। पीएम वोंग ने घोषणा की है कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (सालाना लगभग $1.1 मिलियन/₹9 करोड़) अगले 5 सालों तक चैरिटी में दान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here