इजराइली राजदूत डैनी डैनन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इजरायल पर निशाना साधकर राजनीति कर रहे हैं। ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की अपील की थी.इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करने के लिए 24 घंटे की संक्षिप्त यात्रा पर न्यूयॉर्क जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि न्यूयॉर्क के मेयर द्वारा गाजा युद्ध के कारण नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग किए जाने के बाद अब वहां जाकर भाषण देना एक मजबूरी बन गया है।
मेयर की टिप्पणी पर इजरायल की प्रतिक्रिया
इजराइली राजदूत डैनी डैनन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इजरायल पर निशाना साधकर राजनीति कर रहे हैं। ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की अपील की थी, जिसे बाद में उन्हें वापस लेना पड़ा क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास किसी विदेशी नेता को हिरासत में लेने का कानूनी अधिकार नहीं है। डैनन ने कहा, आजकल इजरायल पर आरोप लगाकर राजनीति करना एक फैशन बन गया है, लेकिन हमारे लिए प्रधानमंत्री का यूएन आना बहुत महत्वपूर्ण है।
आईसीसी (ICC) का वारंट और अमेरिकी रुख
मेयर ममदानी ने नवंबर 2024 में ‘अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय’ (ICC) द्वारा नेतन्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया था, जिसमें उन पर गाजा युद्ध के दौरान भुखमरी को हथियार बनाने और नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इजरायल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अमेरिका और इजरायल दोनों ही आईसीसी के सदस्य नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन ने आईसीसी के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हुए हैंदौरे का कार्यक्रम और विरोध की आशंका
राजदूत डैनन के अनुसार, नेतन्याहू 23 सितंबर की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, 24 सितंबर की दोपहर यूएन महासभा को संबोधित करेंगे और उसी रात वापस इजरायल लौट जाएंगे। इजरायल में यह समय यहूदी त्योहारों और चुनावी गहमागहमी का है। डैनन ने यह भी आशंका जताई कि भाषण के दौरान हॉल में राजनयिकों का वाकआउट या अन्य प्रदर्शन हो सकते हैं, जैसा पिछले साल भी देखा गया था, लेकिन नेतन्याहू अपना संबोधन पूरा करेंगे।










































