कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। इसकी वजह है तापसी द्वारा किया गया एक कमेंट। कंगना और तापसी पन्नू के बीच करीब 8 साल पहले विवाद शुरू हुआ था, जो एक बार फिर ताजा हो गया है। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तापसी पर सारी हदें पार करने और ‘बेशर्मी से उनकी परवरिश का मजाक उड़ाने’ का आरोप लगाया है। पूरा मामला क्या है, यहां जानिए:
तापसी पन्नू इस वक्त अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी से ‘आजतक’ के इवेंट में पूछा गया था कि क्या उनकी कंगना के साथ सुलह हो गई है?










































