‘पागल कर देते हो’, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर बोलीं, फूले पेट की तस्वीर शेयर कर लिखा- हट ना बे

0

हाल ही करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था और इसे देख कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं और तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि, करीना की ननद ने इसका खंडन किया था और अब खुद एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है। करीना ने पहले तो सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया और फिर जब वह हाल ही पपाराजी से मिलीं और वो माफी मांगने लगे तो उनसे कहा- पागल कर देते हो।

करीना 21 अगस्त को जिम के बाहर स्पॉट हुईं तो उनका बेबी बंप नजर आया, जिसके उनके सिक्योरिटी गार्ड ने छाते से छुपाने की कोशिश की। उसे ही देख एक्ट्रेस की तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी।

करीना की ननद सबा ने किया था खंडन

इसका उनकी ननद सबा ने खंडन किया था और लिखा था, ‘गलत एंगल था। लोग इतनी जल्दी किसी दूसरी ही बात पर कैसे पहुंच जाते हैं। वह एयरपोर्ट से बहुत शानदार, क्लासी और स्लिम लग रही थीं, और आज जिम से निकलीं। बस इतनी सी बात है। मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं। काश! यह सच होता! ऐसा कहने पर वह मेरी जान ले लेगी। खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। कोई अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here