मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन उम्र 38 व भिंड गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी के सुकाण्ड जैन मंदिर से पोरसा की ओर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में उदयपुर इंटरसिटी का इंजन हुआ फेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इसी बीच भिंड रोड पोरसा के ओम पैलेस के सामने बाइक पहुंचीं तो, सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 ए एल 0358 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे आनंद और मनीष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर कार चालक पर मामला दर्ज किया है।





































