मुरैना में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही प्याज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

0

मुरैना। अस्पताल से रेफर होने वाले मरीज हों, घायल हो या फिर घर पर प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता हो, इन्हें बार-बार फोन करने के बाद भी आसानी से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती। लेकिन यही एम्बुलेंस सब्जी मंडी के लिए प्याज ढो रही हैं। शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस प्याज़ की बोरी से लदी हुई खड़ी हैं।

यह वीडियो मुरैना जिले के पोरसा कस्बे की सब्जी मंडी का है, यहां किसी और शहर से प्याज की बोरियां भरकर दो एम्बुलेंस आईं और मंडी में खाली होने लगीं। इसी दौरान एक दुकानदार ने इन एम्बुलेंस का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here