IPL 2026 Points Table: आईपीएल का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाया और कोलकाता की टीम को 160 रन पर रोक दिया। यह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत है। उसने दोनों मुकाबले चेपॉक में जीते हैं। इस जीत के प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई के पोजिशन में बदलाव आया है जबकि केकेआर की टीम अभी भी सबसे अंतिम पोजिशन पर बनी हुई है।
CSK बनाम KKR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में मामूली बदलाव आया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी 8 प्वाइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है जबकि केकेआर की टीम अब भी आखिरी पोजिशन पर है।
| क्रमांक | टीम | मैच | जीत/टाई (W) | हार (L) | प्वाइंट्स (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 4 | 0 | 8 | +2.055 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 4 | 3/1 | 0 | 7 | +0.720 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 3 | 1 | 6 | +1.148 |
| 4 | दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.322 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.029 |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.427 |
| 7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.024 |
| 8 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.846 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 2 | -.0.772 |
| 10 | कोलकाता नाईट राइडर्स | 5 | 0/1 | 4 | 1 | -1.383 |
IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)
आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव नहीं आया है। हेनरिक क्लासेन 224 रन बनाकर टॉप पर हैं। नंबर दो पर ईशान किशन हैं जिनके नाम 213 रन हैं। वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर तीसरे पोजिशन पर हैं। चौथे नंबर पर रजत पाटीदार हैं जिनके नाम 195 रन है। 185 रन बनाने वाले संजू सैमसन 5वें नंबर पर हैं।
| क्रमांक | बैटर | मैच | रन | 50/100 |
| 1 | हेनरिक क्लासेन | 4 | 224 | 2 |
| 2 | ईशान किशन | 4 | 213 | 2 |
| 3 | वैभव सूर्यवंशी | 4 | 200 | 2 |
| 4 | रजत पाटीदार | 4 | 183 | 2 |
| 5 | संजू सैमसन | 3 | 185 | 1 |
IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)
आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर बने हुए हैं। रवि बिश्नोई और अंशुल कंबोज दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट है। 7 विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर चौथे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 6 विकेट लेकर 5वें पायदान पर हैं।










































