एशिया में भारत के चैंपियन बनने और मोहसिन नकवी के ट्रॉफी चोरी करने का सिलसिला जारी है। पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी यह टूर्नामेंट जीता, लेकिन एक बार फिर मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर पहुंच गए। भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। ट्रॉफी अब तक चैंपियन टीम को नहीं मिली है। एशिया कप में यह दूसरा मौका है, जब भारत ने टूर्नामेंट जीता है, लेकिन ट्रॉफी उन्हें नहीं दी गई है। अब मोहम्मद यूसुफ ने भी ट्रॉफी अपने पास रखने वाले मोहसिन नकवी का समर्थन किया है। वह विराट कोहली के बड़े फैन हैं और कई बार दिल खोलकर उनकी तारीफ कर चुके हैं।
मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जब देश का गर्व घमंड में बदल जाता है, तो जीत कोई इनाम नहीं देती। टीम जीत सकती है, लेकिन बिना विनम्रता वाला देश हारा हुआ ही रहता है! कोई ट्रॉफी नहीं, सिर्फ सिर पर एड़ियां।’ कई लोगों ने इस पोस्ट में अंग्रेजी को लेकर भी पूर्व क्रिकेटर का मजाक बनाया।






































