श्रीराम नगर गायखुरी में आयोजित श्री शिव महापुराण सम्पन्न

0


यज्ञ हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहूति, वितरित किया भंडारा
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।विलक्षण रामायण महिला मंडल द्वारा गुरूपूर्णिमा व सावन मास के अवसर पर नगर के वार्ड नंबर 33 श्रीराम नगर गायखुरी के सुमित्रा हाईट्स भवन में 29 जुलाई से आयोजित संगीतमयी सार्वजनिक श्री शिव महापुराण एवं रूद्राभिषेक महोत्सव 5 अगस्त को संपन्न हुआ। श्री शिव महापुराण का वाचन ब्रजरसिकाचार्य मुकेश तिवारी द्वारा बड़े ही विस्तृत रूप से किया गया। हर दिन सुबह 10 बजे से सर्वदेव पूजन एवं रूद्राभिषेक एवं 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया गया। इसका समापन 5 अगस्त बुधवार को कथा विश्राम, यज्ञ हवन एवं भंडारा वितरण कर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हवन में आहूति डाली व महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती सुमित्रा तिलकचंद भागडक़र, वैभव कश्यप, श्रीमती छाया ललित गुप्ता, तिलकचंद भागडक़र, बेनीराम खोटेले, रमेश पेंढारकर, शिववंशी जी, रामजी गौतम, संतोष लिल्हारे, श्रीमती मंदा बहेकार, राखी रावते, कला भगत, उर्मिला मिसारे, लौंगा बेदरे, अनुसुइया सोनेकर, श्रीमती कौशल्या दौने, विमला सोनेकर सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा।
0000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here