सलमान खान ने गणपति विसर्जन में की उलटी दिशा में आरती, बहन के टोकते ही किया सही, फैंस बोले- बस इनकी सुनते हैं भाई

0

मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर पर गणपति विसर्जन के लिए अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन में एक्टर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं। गणपति विसर्जन से पहले सलमान आरती करते हुए दिखे। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थी अर्पिता खान के साथ उनका प्यारा भाई-बहन वाला रिश्ता।

जब सलमान वहां पहुंचे, तो अरहान खान ने दरवाजे पर उनका स्वागत किया। बाद में, सलमान की भांजी आयत उन्हें प्यार से गले लगाती हुई दिखीं। जब सुपरस्टार आरती कर रहे थे, तो उनकी बहन अर्पिता ने देखा कि वे गलती से आरती गलत तरीके से (उल्टे दिशा की आरती) कर रहे थे। उन्होंने उन्हें आवाज दी और कहा, ‘भाई’, लेकिन जोर-जोर से हो रहे मंत्रोच्चार की वजह से सलमान उनकी आवाज सुन नहीं पाए। फिर उन्होंने जल्दी से उन्हें सही तरीका बताया, और इस पर सलमान का रिएक्शन बहुत प्यारा था। आरती करने के बाद, उन्हें अपनी भांजी को आरती करने का सही तरीका बताते हुए देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here