पदमेश न्यूज़,बालाघाट।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में सेन समाज द्वारा समाज के आराध्य देव धर्मगुरु संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर मनाई गई। जहां सादगी पूर्ण तरीके से माल्यापर्ण, पूजन पाठ कर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न कराए गए जो देर रात तक चलते रहे।मंगलवार को आयोजित सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती पर केश शिल्पी सेन नाई समाज द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज सेन चौक पहुचकर सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। तो वही सामाजिक बंधुओ ने सेन जी महाराज की प्रतिमा पर नर्मस्तक होकर विशेष प्राथनाएं की।वही पूर्ण विधिविधान से पूजा पाठ संपन्न कराए गए। जिसके उपरांत सभी सामाजिक बंधु वाहन रैली के माध्यम से सेन चौक से सीधे गर्रा स्थित विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पहुंचे ।जहां सामाजिक बंधुओ ने सामूहिक रूप से हवन पूजन, कीर्तन, पाठ, सहित अन्य आयोजनों में भाग लिया।इसके बाद बिरसा ब्लॉक में सेन जयंती महोत्सव पर नव निर्मित सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पूरे जिले के सामाजिक बंधुओ ने प्रस्थान किया।तो वही शाम को वापस सेन चौक में संत शिरोमणि महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई।जिसके उपरांत,विशाल भंडारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जो देर रात तक जारी रहा।जिसमें सैकड़ो की तादात में सामाजिक बन्धुओ ने उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ उठाया।
28 अप्रैल को सामूहिक रूप से मनाई जाएगी जयंती- रवि
संत शिरोमणि केश शिल्पी सेन नाई समाज जिला समिति अध्यक्ष रवि नागपुरकर ने जानकारी में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी के (सेन समाज) आराध्य देव संत शिरोमणि नंदा सेन महाराज जी की 726 वी जयंती सेन महोत्सव के रूप में सादगी के साथ मनाई गई है।क्यो की इस वर्ष 14 अप्रैल को सेन जयंती आई है आज का दिन संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव साहब अंबेडकर जी की जयंती का भी दिन है जिसे पूरा देश, बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाता हैं जिसके चलते सेन समाज के समस्त सामाजिक बधुओं की व्यस्तता रहतीं हैं इसलिए समाज द्वारा यह निर्णय लिया गया गया था कि, जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से पॉलीटेकनिक कॉलेज समीप कुनबी समाज भवन में किया जाएगा। साथ ही संत शिरोमणि श्री नंदा सेन जी महाराज जी की 726 वॉ जन्मोत्स के पावन अवसर पर कार्यक्रम के साथ विशेष कार्यक्रम युवक युवती परिचय सम्मेलन रखा गया है जिसमें बालाघाट जिले एवं अन्य जिले के सामाजिक बंधु शामिल होंगे।इस अवसर पर स्वजातीयजनों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील संगठन के युवा मोर्चा अध्यक्ष विरेन्द्र श्रीवास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती दामिनी गोंडाने, नगर अध्यक्ष महेश मानेश्वर, पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक अमित श्रीवास, वारासिवनी ब्लाक अध्यक्ष डॉ अनिल श्रीवास, कटंगी अध्यक्ष फुलचंद कड़वे,बैहर अध्यक्ष संतोष उसरठे, भानेगॉव अध्यक्ष रवि लक्षणे, बिरसा अध्यक्ष शिवकुमार लांजेवार, किरनापुर अध्यक्ष योगराज शेण्डे, और परसवाड़ा अध्यक्ष रामाजी गोले सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों द्वारा की गई है।










































