₹6 लाख करोड़ की लॉटरी, पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 941 अंक उछला

0

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी आई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी आई और निफ्टी 24,200 के करीब पहुंच गया। लेकिन फिर इसमें गिरावट आई। अंतिम क्षणों में पश्चिम एशिया से आई गुड न्यूज में फिर जान फूंक दी। अंत में सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22% तेजी के साथ 77,958.52 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 298.15 अंक यानी 1.24% उछलकर 24,330.95 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ रुपये की तेजी आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इंडिगो में सबसे ज्यादा 6.73 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व में भी 2 फीसदी से अधिक तेजी रही। दूसरी ओर रिलायंस में सबसे ज्यादा 1.79 फीसदी गिरावट रही। पावरग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और टाइटन भी गिरावट के साथ बंद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here