अगर किसी चीज को दिल से मांगो…’ Farah Khan ने दिया Main Hoon Na 2 का हिंट, जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

0

Farah Khan on Main Hoon Na 2: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शामिल ‘मैं हूं ना’ (Main Hoon Na) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। अब एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म के सीक्वल की मांग कर दी है। उनकी इस डिमांड पर फिल्म की डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म मैं हूं ना 2 को लेकर फराह खान ने क्या बोला है।फराह खान ने दिया ये जवाब

अर्जुन कपूर हाल ही में एक होटल में पहुंचे थे। वहां टीवी पर अचानक उनकी पसंदीदा फिल्म ‘मैं हूं ना’ चलने लगी। फिल्म देखते हुए अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि इस डिजिटल दौर में होटल पहुंचने के बाद अचानक टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का अलग ही मजा है। इसके साथ ही अर्जुन ने फराह खान को टैग करते हुए लिखा कि हमें इसका सीक्वल जल्द से जल्द चाहिए। अर्जुन कपूर की इस मांग पर फराह खान ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अर्जुन की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हाहाहा… अगर किसी चीज को दिल से मांगो…’2004 में रिलीज हुई थी ‘मैं हूं ना’

‘मैं हूं ना’ फराह खान की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ सुष्मिता सेन (Sushmita Sen), अमृता राव (Amrita Rao), जायद खान (Zayed Khan) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here