आकिब नबी को 2 पारियों में मिला सिर्फ 1 विकेट, गुरनूर ब्रार ने 10 बल्लेबाजों को कर दिया आउट, टेस्ट टीम में होगा किसका डेब्यू?

0

गॉल: तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार के घातक प्रदर्शन की बदौलत इंडिया-ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के आखिरी दिन रविवार को मेजबान श्रीलंका-ए को 10 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही इंडिया-ए ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम के लिए यह दौरा बेहद सफल रहा जहां टेस्ट सीरीज से पहले टीम ने अफगानिस्तान-ए की मौजूदगी वाली वनडे ट्राई-सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

मैच के चौथे और अंतिम दिन भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 541 रन से आगे बढ़ाई। हालांकि, टीम आज सिर्फ 9 गेंदें ही खेल सकी और यश ठाकुर के आउट होते ही 543 रन पर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर भारत को 177 रनों की मजबूत बढ़त मिली। जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही और भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे महज 9 रन पर उसके 3 विकेट गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here