इंडियन सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। डूरंड कप के पहले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से 0-1 से हारने वाली ईस्ट बंगाल के लिए अल अरबी से पार पाना आसान नहीं होगा।कोलकाता, (भाषा)। इंडियन सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। यह पश्चिमी क्षेत्र में एकल चरण का क्वालीफायर मैच होगा, जिसमें एफसी गोवा बुधवार को प्रारंभिक चरण के दूसरे मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की टीम एफके अर्काडाग का सामना उसके घरेलू मैदान पर करेगा।
इन दोनों मैचों के विजेता बहरीन के अल-खालदिया और ओमान के अल-नाहदा के साथ ग्रुप चरण के ड्रॉ के लिए पॉट चार में शामिल होंगे। इसके लिए ड्रॉ 18 अगस्त को कुआलालंपुर में डाले जाएंगे। पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप चरण में चार पॉट में विभाजित 16, जबकि पूर्वी क्षेत्र में भी चार पॉट में 16 टीमें होंगी। ड्रॉ के जरिए ग्रुप चरण के मुकाबलों का निर्धारण किया जाएगा। डूरंड कप के पहले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से 0-1 से हारने वाली ईस्ट बंगाल के लिए अल अरबी से पार पाना आसान नहीं होगा।
घुटने की चोट से परेशान नाचो
ईस्ट बंगाल के स्पेनिश सेंटर-बैक नाचो मोनसाल्वे घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और संभवतः मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि लालचुंगनुंगा को रेड कार्ड मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। ईस्ट बंगाल को इन दोनों खिलाड़ियों की बड़ी कमी खलेगी। ऐसी स्थिति में स्पेनिश मिडफील्डर डैनी रामिरेज़ और फलस्तीन के मिडफील्डर मोहम्मद राशिद को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। अल अरबी की टीम आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए मशहूर है और ऐसे में ईस्ट बंगाल की रक्षा पंक्ति की इस मैच में कड़ी परीक्षा होगी।क्वार्टर फाइनल में मोहन बागान
मोहन बागान सुपर जाइंट और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने अपने-अपने विरोधियों को हराकर 135वें डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कोलकाता में, MBSG ने ग्रुप A के मैच में CISF प्रोटेक्टर्स को 6-0 से हराकर अंतिम-आठ (क्वार्टर फाइनल) दौर में प्रवेश किया। सहल अब्दुल समद इस मैच के स्टार रहे, जिन्होंने पहले हाफ में हैट्रिक (17वें, 19वें, 37वें मिनट में) लगाई, जबकि मनवीर सिंह (24वें), जेमी मैकलारेन (68वें) और टेकचम अभिषेक सिंह (73वें) ने भी गोल किए। इस जीत के साथ मोहन बागान नौ अंकों के साथ ग्रुप A में शीर्ष पर रहा, जबकि CISF प्रोटेक्टर्स बिना किसी अंक के टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रांची में, SC दिल्ली ने ग्रुप C से नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स को 7-1 से हराया।










































