कांग्रेसियों ने मनाई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय के बालाघाट रोड़ स्थित विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा के द्वारा १४ नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसियों के द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया एवं उनके आदर्शोंपर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए नमन किया और उनके बताये मार्ग पर चलकर पार्टी एवं देशहित में काम करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here