कैसे बनेगा अमेरिका ग्रेट अगेन? डिफेंस और हेल्थ से ज्यादा ब्याज चुकाने में जा रहा पैसा

0

नई दिल्ली: अमेरिका में फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश को फिर से महान बनाने का वादा किया है। लेकिन देश का बढ़ता हुआ कर्ज इसमें सबसे बड़ी बाधा है। अभी अमेरिका की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया है। हालत यह हो गई है कि इस कर्ज का ब्याज चुकाने में जो पैसा जा रहा है, वह देश के डिफेंस और हेल्थ बजट से भी ज्यादा है। अब केवल सोशिल सिक्योरिटी का बजट ही इंटरेस्ट अमाउंट से ज्यादा रह गया है। यह हाल रहा तो अगले तीन साल में अमेरिकी सरकार की सबसे बड़ी लायबिलिटी इंटरेस्ट हो जाएगा।

पिछले 12 महीनों के दौरान अमेरिका की इंटरेस्ट कॉस्ट 1.15 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो देश के डिफेंस और हेल्थ बजट से 300 अरब डॉलर अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश का कुल कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है जो देश की जीडीपी का करीब 125% है। ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस के आकंड़ों के मुताबिक अमेरिकी सरकार के रेवेन्यू का 18% हिस्सा केवल कर्ज का ब्याज चुकाने में जा रहा है। यह 30 साल में सबसे ज्यादा है। अमेरिका का कर्ज पिछले 24 साल में छह गुना बढ़ा है।

कैसे घटेगा खर्च?

अमेरिका सरकार का फेडरल बजट $6.75 ट्रिलियन है जिसमें सोशल सिक्योरिटी, मेडिकेयर और हेल्थकेयर की आधी हिस्सेदारी है। देश में कर्ज के ब्याज की राशि मेडिकेयर और डिफेंस स्पेंडिंग से ज्यादा हो चुका है। अब केवल सोशल सिक्योरिटी का बजट ही इससे अधिक रह गया है। अमेरिका में 7.3 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी मिलती है। अगर देश का कर्ज रोजाना 6.3 अरब डॉलर बढ़ रहा है। अमेरिका के हर नागरिक पर 108,000 डॉलर का कर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here