कौन हैं सुखदेव सिंह कंग, जिन्होंने इटली में खरीदा सोनिया गांधी का बचपन का घर, क्या है मकसद?

0

सुखदेव सिंह कंग मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के जुहुरा गांव के रहने वाले हैं। वे 1992 में इटली चले गए थे और फिलहाल ब्रेसिया (Brescia) में रहते हैं, जो लुसियाना से करीब एक घंटे की ड्राइव पर है।

Sukhdev Singh Kang: इटली के लुसियाना (Lusiana) में स्थित सोनिया गांधी के बचपन के घर को म्यूजियम में बदलने की योजना को लेकर सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग चर्चा में हैं। उन्होंने 2020 में यह छह कमरों वाला मकान खरीदा था और अब इसे संजोकर संग्रहालय का रूप देने की तैयारी में हैं। क्या है उनका मकसद और वह इटली कैसे पहुंचे, क्यों लिया घर खरीदने का फैसला, समझते हैं।

पंजाब से इटली तक का सफर

सुखदेव सिंह कंग मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के जुहुरा गांव के रहने वाले हैं। वे 1992 में इटली चले गए थे और फिलहाल ब्रेसिया (Brescia) में रहते हैं, जो लुसियाना से करीब एक घंटे की ड्राइव पर है। अमृतसर दौरे के दौरान से समाचार एजेंसी से ANI से बातचीत में कंग ने कहा कि वे इस संपत्ति को खुद का घर नहीं मानते, बल्कि इसे ‘सेवा’ के रूप में संभाल रहे हैं। उनके मुताबिक, “यह मेरा घर नहीं है, यह उनका घर है। एक विनम्र सिख के तौर पर मैं सिर्फ सेवा कर रहा हूं। कंग और उनका परिवार इस मकान के रखरखाव पर सालाना करीब 1,000 यूरो खर्च कर रहे हैं। उनकी पत्नी और बेटी भी इस पहल को लेकर खासी उत्साहित हैं।

क्यों आया म्यूजियम बनाने का विचार?

कंग ने बताया कि 2020 में मकान खरीदने के कुछ समय बाद ही कोविड महामारी आ गई, जिसके बाद भीतर से नवीनीकरण का काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस घर से ‘मैडम जी’ (सोनिया गांधी) की बचपन की यादें जुड़ी हैं क्योंकि उनका जन्म इसी घर में हुआ था। शुरुआत से ही परिवार की मंशा इसे म्यूजियम बनाने की रही है। कंग के अनुसार, खरीदते समय घर के भीतर का काफी हिस्सा मूल रूप में था—जिसमें पुराने फर्नीचर, पारिवारिक तस्वीरें, पुराना टेप रिकॉर्डर, रेडियो और पुरानी मेजें जैसी चीजें सुरक्षित मिलीं।

recommended by

Stamina capsules

पति-पत्नी के निजी पलों को बेहतर बनाने की खास जानकारी!

और जानें

सोनिया गांधी का पैतृक घर (ANI)

सोनिया गांधी का पैतृक घर (ANI)

दादा-दादी की यादों से जुड़ी भावना

अपनी भावनात्मक पृष्ठभूमि साझा करते हुए कंग ने बताया कि उनके दादा-दादी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वे हमेशा अपने पैतृक घर को दोबारा देखना चाहते थे, लेकिन उनकी दादी की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। इसी अहसास से उन्हें लगता है कि सोनिया गांधी के लिए भी अपने बचपन के घर का वैसा ही भावनात्मक महत्व होगा।

सोनिया और राहुल गांधी के आने की उम्मीद

कंग का मानना है कि प्रस्तावित म्यूजियम से गांव में सैकड़ों पर्यटक आ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लुसियाना आने की अपील की और कहा कि स्थानीय लोग, इटली का सिख समुदाय और भारतीय प्रवासी उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं। कंग के मुताबिक, इलाके में सोनिया गांधी के बचपन के कुछ दोस्त आज भी रहते हैं, जिन्हें एक भारतीय सिख परिवार द्वारा यह घर खरीदे जाने के बाद उनके आने की उम्मीद और बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज

business

Zscaler Deal: हिमाचल के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, सिलिकॉन वैली में मचाया धमाल

india

6 साल बाद NDA में SAD की हुई वापसी, शाह ने किया गठबंधन का ऐलान, साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे दोनों दल

cities

Patna News: JDU दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी से नीतीश कुमार नाराज

business

Jensen Huang की वापसी से Nvidia को क्या हासिल होगा? समझें AI की दुनिया में इस फैसले के मायने

entertainment

Dhurandhar 2 को पछाड़कर Ramayana ने बना डाला गजब ही रिकॉर्ड

cities

Noida News: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, 19वीं मंजिल से गिरी

viral

VIDEO: भाई ने जलेबी बनाई, बहन खाए…शिवराज सिंह चौहान ने खुद तलीं जलेबियां, ‘लखपति दीदी’ को दिया करोड़पति बनने का आशीर्वाद

Amit Mandal

अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।और पढ़ें

End of Article

प्रमोटेड कंटेंट

Make Australia Happen

LANGUAGECERT

Book Your LANGUAGECERT Test

LANGUAGECERT

Losing Hair? This Spray Stops It Overnight! Thick Hair Fast! Try Now!

Thunder of Zeus

The Cost Of Hearing Aids In Bālāghāt Might Surprise You!

Hearing Aid

German Hearing Aids In Bālāghāt At 0% EMI

Hearing Aid

AI Made A 28-Year-Old Woman Rich. Find Out How

AIAPP

पुरुष समस्या का इतना आसान समाधान आपने सोचा भी नहीं होगा

Stamina capsules

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जान…

timesnowhindi.com

सुडौल महिलाओं की ओर क्यों खींचते हैं पुरुष? यहाँ जानें असली वजह

Herbeauty

‘बहुरानी’ vs ‘छोटी बहू’… मेनका गांधी से कैसे बिगड़े थे रिश्ते? सोनिया गांधी ने अपनी कित…

timesnowhindi.com

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उम्र को भी दे दी है मात

Herbeauty

12 चाइल्ड स्टार्स जिन्होंने बचपन में जीता दिल, अब कहां हैं वो मासूम चेहरे?

Herbeauty

इन महिलाओं में ऐसा क्या है खास कि दुनिया है इनकी कायल

Herbeauty

क्या इनका रोमांस वाकई इतना परफेक्ट था जैसा हमें लगता था?

Herbeauty

फिल्मी लव स्टोरी पर फिर तलाक, ये है आमिर और रीना दत्त के रिश्ते का सच

Herbeauty

ये फ़िल्मी लुक्स इतने विवादित क्यों हुए?

Herbeauty

ऋतिक और सुजैन के परफेक्ट रिश्ते के पीछे की सच्चाई कुछ और ही थी

Herbeauty

8 बॉलीवुड कपल जो लगते थे परफेक्ट — लेकिन सच कुछ और ही था

Herbeauty

गज़ब की सुंदर ही नहीं, दिमाग से भी बेहद तेज़ हैं ये 6 महिलाएं

Herbeauty

इन 6 भारतीय महिलाओं की दुनिया हुई कायल

Herbeauty

Subscribe to our daily Newsletter!Submit

Playing in picture-in-picture

Times Now Navbharat
Times Now
ET Now
ET Now Swadesh
Pickleball Now
Mirror Now

संबंधित खबरें

पंजाब: 6 साल बाद NDA में SAD की हुई वापसी, शाह बोले-हिंदू सिख भाईचारे का सिंबल बनेगा यह गठबंधन, साथ मिलकर लड़ंगे चुनाव

नितिन नवीन का 37 सेकेंड का वायरल वीडियो निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने IFSO को सौंपी जांचTamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनातअपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

  • Follow us :

Download App

Top Searches

Featured

Top Trends

Top Picks

Company

© 2026 Times Horizon Private Limited

Icon

about:blankabout:blank

दादा-दादी की यादों से जुड़ी भावना

अपनी भावनात्मक पृष्ठभूमि साझा करते हुए कंग ने बताया कि उनके दादा-दादी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वे हमेशा अपने पैतृक घर को दोबारा देखना चाहते थे, लेकिन उनकी दादी की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। इसी अहसास से उन्हें लगता है कि सोनिया गांधी के लिए भी अपने बचपन के घर का वैसा ही भावनात्मक महत्व होगा।

सोनिया और राहुल गांधी के आने की उम्मीद

कंग का मानना है कि प्रस्तावित म्यूजियम से गांव में सैकड़ों पर्यटक आ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लुसियाना आने की अपील की और कहा कि स्थानीय लोग, इटली का सिख समुदाय और भारतीय प्रवासी उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं। कंग के मुताबिक, इलाके में सोनिया गांधी के बचपन के कुछ दोस्त आज भी रहते हैं, जिन्हें एक भारतीय सिख परिवार द्वारा यह घर खरीदे जाने के बाद उनके आने की उम्मीद और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here